मुंबई। ये कौन लोग हैं जो खुद को इंसान कहते हैं और जिनमें इंसानियत बची ही नहीं है। वे मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें समझ ही नहीं है कि वो जो कर रहे हैं, वह किसी हैवानियत से कम नहीं। जम्मू-कश्मीर के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या करना कहां की इंसानियत है ? क्या कसूर था उस बच्ची का कि उसे अपनी जान गवानी पड़ी ?
आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना का असर बी टाउन पर भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स इस मुद्दे पर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अब इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर एक अलग तरह का कैंपेन शुरू किया है।
इस कैंपेन में बॉलीवुड सेलेब्स हाथ में पोस्टर लेकर फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इस पोस्टर में लिखा है – ‘मैं हिंदुस्तानी हूं। मैं शर्मिंदा हूं।’ पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग ने #JusticeForOurChild हैश टैग में ऐसा ही एक पोस्टर साझा किया है।
https://twitter.com/VishalDadlani/status/984692861386960896
https://twitter.com/kalkikanmani/status/984608949063245824
https://twitter.com/TillotamaShome/status/984667458010275840
https://twitter.com/Its_Badshah/status/984669781096845312
https://twitter.com/humasqureshi/status/984669971677671424
https://twitter.com/AahanaKumra/status/984673500009938944
https://twitter.com/ReallySwara/status/984665000328523776