लंदन। सेक्स एक प्राकृतिक क्रिया है, लेकिन दुनिया के हर हिस्से में ऐसी महिलाएं कम ही हैं, जिन्हें उनके पार्टनर चरमसुख यानी Orgasm दे पाते हैं। इसकी बड़ी वजह है समय। दरअसल, महिलाओं में स्खलन देर से होता है और पुरुषों में से ज्यादातर को पता नहीं होता कि उसकी महिला पार्टनर को कितनी देर तक सेक्स चाहिए।
इतनी देर तक सेक्स चाहती हैं महिलाएं वेबसाइट saucydates.com ने सर्वे में पता किया कि आखिर महिलाओं को चरम तौर पर संतुष्ट होने के लिए कितनी देर सेक्स चाहिए होता है। सर्वे में वेबसाइट ने 3836 लोगों से बात की। पता चला कि दुनियाभर में महिलाओं को सेक्स से संतुष्टि पाने के लिए औसतन 25 मिनट 51 सेकेंड चाहिए होते हैं। वहीं, पुरुषों का कहना था कि ये औसत 25 मिनट 43 सेकेंड है।
इतनी देर सेक्स नहीं कर पाते हैं पुरुष सर्वे के नतीजे बताते हैं कि दुनिया में आम तौर पर पुरुष इतनी देर यानी 26 मिनट तक सेक्स नहीं कर पाते हैं। तमाम पुरुषों ने बताया कि सेक्स की समयसीमा उम्र के साथ बढ़ती है और बुढ़ापा नजदीक आने के साथ ही घटती जाती है।
अमेरिकी पुरुषों में होता है दमखम सर्वे से पता चला कि अमेरिका के पुरुषों में लंबे वक्त तक सेक्स करने का माद्दा होता है। जबकि, ब्रिटेन में 20 साल के युवा औसत समय लेते हैं और 30 साल की उम्र तक पहुंचने पर उनमें सेक्स के प्रति दमखम भी काफी बढ़ जाता है। एशिया में भारतीयों समेत कई देशों में युवावस्था में सेक्स के प्रति दमखम काफी ज्यादा होता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ये घटता जाता है।
|
|
|
