नोम पेन्ह। जरा सोचिए अगर चाय-कॉफी ऑर्डर करने पर आपको कैफे में उसके साथ सांप और अजगर भी परोस दिया जाए तो…यकीनन कोई भी डर जाएगा। ऐसा ही एक कैफे कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में है। ये इतना फेमस है कि यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
कंधों पर रेंगते हैं सांप इस कैफे में अजगर और सांप के साथ-साथ आपको कई तरह के कीड़े, मछली, चिड़ियाएं भी अपने आस-पास मिलेंगे। इस कैफे में आपको हर जगह पर सांप भी दिखाई दे जाएगा। हैरान करने वाली बात तो ये है कि कई बार ये सांप लोगों के कंधों पर रेंगने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप बैठकर कुछ खा रहे हों और अचानक आपके ऊपर अजगर कूद पड़ता है।
इसलिए खोला यह कैफे नोम पेन्ह में बिल्लियों की थीम पर बना एक कैफे है जो लोगों के बीच काफी फेमस है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांपों की थीम वाला यह कैफे तैयार किया गया। कैफें के मालिक ची रैटी ने कहा, ‘कई लोग सांप-छिपकली को दुश्मन मानते हैं, उनके मन से डर भगाने का भी यह बेहतर तरीका है।’
|
