नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है तो आप गलत हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह बीमारी अब पुरुषों में भी पाई जाने लगी है। पुरुषों को होने वाले ब्रेस्ट कैंसर को ‘मूब्स कैंसर’ कह सकते हैं। शुरुआत में पुरुषों को इस बीमारी का पता ही नहीं चल पाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं जिसे अक्सर पुरुष इग्नोर कर देते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये बीमारी भयंकर रूप ले लेती है।
आइए जानते हैं पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के क्या होते हैं लक्षण –
पुरुषों में स्तन कैंसर होने पर घाव या छाला, बिना दर्द की गांठ, अंडरआर्म्स में गांठ, छाती का बढ़ना, गले में घाव, छाती के आसपास रूखापन या कड़ापन, खुजली और रैशेज जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
इसके अलावा पुरुषों को ब्रैस्ट कैंसर होने पर स्तनों के आसपास की स्किन से खून निकलना और हाथ लगाने पर ही दर्द महसूस होना जैसे संकेत भी दिखाई दे सकते हैं। अगर आप इसका समय पर इलाज नहीं कराते हैं तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
कैंसर रोकने के उपाय
मोटापा और ज्यादा वजन होना अपने आपमें एक रोग है। इसके अलावा ये स्तन कैंसर, हृदय रोग और कई सारी बीमारियों को बढ़ावा देता है। स्वस्थ रहने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि अपने बॉडी मास इंडेक्स को कम करें।
उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार, जैसे सफेद आटा, सफेद चावल, आलू, चीनी, वगैरह को कम करें, क्योंकि ये खाद्य शरीर में हार्मोन संबंधी बदलाव लाते हैं, जो स्तन ऊतक में कोशिका वृद्धि का कारण बनते हैं।
शराब का सेवन और धूम्रपान करने से स्तन कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। व्यक्ति को इनसे परहेज रखना चाहिए। कैसा भी अल्कोहल हो, अक्सर इनका सेवन ज्यादा होता है, जो मुसीबत की जड़ है।