मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार में शुमार होने वाला पटौदी खानदान अक्सर ख़बरों का हिस्सा बना रहता है। हाल ही में पटौदी खानदान के छोटे नवाब सैफ अली खान, करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ एक महीने की छुट्टियां मनाकर लंदन से लौटे हैं।
सैफ, करीना से कहीं ज्यादा उनके बेटे तैमूर लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही ही में सैफ ने करीना और तैमूर से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सैफ ने बताया कि बेटे तैमूर और करीना उनके गालों पर किस नहीं करते हैं क्योंकि जब भी उन्हें गालों पर किस करने को कहा जाता है तो तैमूर माथे पर किस करता है या फिर उनके हाथों पर।
बता दें कि सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘हंटर’ में एक नागा साधु की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवदीप सिंह कर रहे हैं। साधु की भूमिका की वजह से सैफ ने अपनी दाढ़ी और मूछें बढ़ा रखी हैं। यही वजह है कि तैमूर और करीना, सैफ को गालों पर किस नहीं करते हैं।