हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रहने वाले बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिससे उनके ऊपरलोगों की आस्था डगमगा गई है। इस वीडियो में पुजारी अमरपुरी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है।
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, उसके तत्काल बाद पुलिस ने अमरपुरी (बिल्लू) को हिरासत में ले लिया। अमरपुरी को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस इस वीडियो की पड़ताल कर रही थी तो कुछ ऐसी चीजें सामने आईं जिसने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला कि अमरपुरी ने 120 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। पुजारी इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को बार-बार ब्लैकमेल करने के लिए करता था।
पुलिस ने जो वीडियो क्लिप बारामद की हैं, उनमें पुजारी अलग-अलग महिलाओं के साथ सबंध बनाते नजर आ रहा है। सूत्रों द्वारा पता चला है पुजारी के किसी करीबी ने ये सारी क्लिप्स पुलिस को सौंपी।
आपको बता दें कि हरियाणा की स्थानीय कोर्ट ने अमरपुरी (बिल्लू) को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने अमरपुरी उर्फ बिल्लू के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, अमरपुरी का कहना है कि पुलिस को प्रोटेक्शन मनी नहीं देने पर उसे फंसाया जा रहा है।