मेष : आज भाग्य आपका साथ देगा। बड़े काम भी आसानी से करने में कामयाबी मिलेगी। आपका काम करने का तरीका सबसे अलग है और यही खूबी भी है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनेगा क्योंकि पैसे के मामले में अच्छी स्थिति है। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
वृष : अपना विकास करेंगे तभी दुनिया भी साथ देगी। इस सच्चाई से आज आप रूबरू होंगे। कठिन समय में दोस्तों से दगा मिलने से आप खुद को विषम परिस्थितियों में पाएंगे। निराश न हों। जीवनसाथी से पीड़ा साझा करें। दोनों मिलकर इन परिस्थितियों से निकल आएंगे। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ राहत देगा।
मिथुन : काम का दबाव रहेगा। चुनौतियों से निपटने के लिए काम पर फोकस करें। आज मन की शांति के लिए भक्ति संगीत सुनें और आध्यात्मिक साहित्य पढ़ें। इससे सुकून और ताकत दोनों मिलेंगी। कोशिश करें कि धन की चोरी न होने पाए। बटुआ संभालकर रखें। लक्ष्मीजी और जगदीशजी की आरती करें।
कर्क : कठोर परिश्रम का परिणाम भी सुखद होता है। आज कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी और उन्नति का संकेत भी मिलेगा। आपकी मधुर वाणी तो सबका दिल जीतने में कामयाब होगी। धन और परिवार की ओर से खुशी मिलेगी। आज भजन-कीर्तन से माहौल को सकारात्मक बनाएं।
सिंह : चुनौतियों से निपटने के लिए सूझबूझ जरूरी है। न किसी पर झल्लाएं और न विवाद में पड़ें। ईश्वर का स्मरण करें और दिमाग से काम निकालें। कोशिश करें कि तय समय में काम हो जाए। ज्यादा सोचेंगे तो सिरदर्द पाल लेंगे। मस्त रहकर काम करें। ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः’ मंत्र का जप करें।
कन्या :आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। निराशा और चिंता किसी समस्या का हल नहीं है। कोशिश करें कि कठिनाइयों से आज मुंह मोड़कर दो पल खुशी के तलाश सकें। जीवनसाथी से मतभेद खत्म करने की कोशिश करें। ;ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का 108 बार जप अवश्य करें।
तुला : दिमाग से दुविधा निकाल देंगे तो तमाम मसले खुद ही खत्म हो जाएंगे। धैर्य के साथ एक-एक कर जरूरी काम निपटाएं और नकारात्मक विचारों को जगह ही न दें। आज धन के मामले में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सेहत ठीक है बस थोड़ी थकावट रहेगी। लक्ष्मी गायत्री मंत्र ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ’ का जप अवश्य कर लें।
वृश्चिक :आज उन्नति प्रदान करने वाला दिन है। आपकी मेहनत और निरंतरता से न सिर्फ बॉस खुश होंगे बल्कि आप अपने लिए अलग जगह और छवि बना लेंगे। लोगों से अच्छे रिश्ते बनाने की आदत आज बहुत काम आएगी। जीवनसाथी के साथ मृदु व्यवहार से घर में लक्ष्मी का आगमन बढ़ेगा। गणेश-लक्ष्मी की पूजा करें।
धनु : काम में मन नहीं लगने से नुकसान हो सकता है। इसलिए ध्यान से काम और बात करें। मन बदलने के लिए फिल्म वगैरह देखने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारने के लिए आपको पहल करनी है। आज पैसे का खर्च ज्यादा होगा लेकिन मनोरंजन में खर्च से दिमाग को राहत मिलेगी।
मकर : आशावादी सोच और दृढ़ निश्चयी स्वभाव आज आपको तमाम चुनौतियों से निपटने की ताकत देगा। आज आप कोई बड़ा निर्णय न लें और किसी को अपने निजी मामलों में दखल का मौका न दें। खुशी घर से मिलनी है इसलिए जीवनसाथी को तोहफे से प्रसन्न करें। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।
कुंभ : आज आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है। कर्म करे जा फल की इच्छा न करिए इंसान, इस भाव से काम करेंगे तो मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी और परिवार के दूसरे सदस्यों से बहुत संभालकर बोलें नहीं तो रिश्तों में दरार बढ़ सकती है। आज योग व ध्यान से खुद को फिट रखें। लक्ष्मीजी को पंचमेवे की खीर का भोग लगाएं।
मीन : हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला ग्रह योग बना है। दोस्तों और सहकर्मियों से मधुर रिश्ता आपको सुख देगा और कार्यक्षेत्र में सफलता से आनंद मिलेगा। पैतृक संपत्ति अथवा किसी नए स्रोत से आमदनी नई राह दिखाएगी। इसलिए आपको काम के नए अवसरों को हाथ से नहीं निकलने देना है। श्री लक्ष्मी चालीसा पढ़ें।