मुंबई। काला हिरण शिकार मामला ही ऐसा नहीं है, जिसमें सलमान खान घिरे। इसके अलावा मुंबई में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर नशे की हालत में गाड़ी चढ़ा देने और बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ झगड़े भी चर्चा में रहे हैं।
हिट एंड रन केस
27-28 सितंबर 2002 की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में अमेरिकन लॉन्ड्री के सामने सलमान खान की लैंडक्रूजर कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी। तब बेकरी में काम करने वाले पांच लोग फुटपाथ पर सो रहे थे। गाड़ी से कुचलकर एक की मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य घायल हुए थे।
शाहरुख से झगड़ा
साल 2008 में सलमान और शाहरुख के बीच कटरीना कैफ की बर्थ-डे पार्टी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। बाद में विधायक बाबा सिद्दीकी ने सलमान और शाहरुख के बीच रिश्ते सुधारने में अहम भूमिका निभाई।
ऐश्वर्या राय से बदसलूकी
सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर की चर्चा काफी समय तक होती रही। बताया जाता है कि एक बार ऐश्वर्या के साथ सलमान ने बदसलूकी की। जिसके बाद ऐश्वर्या ने उनसे नाता तोड़ लिया। बदसलूकी मामले में ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विवेक ओबरॉय से झगड़ा
सलमान की बदसलूकी के बाद ऐश्वर्या राय ने उनसे नाता तोड़ लिया। जिसके बाद ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के बीच इश्क के चर्चे शुरू हो गए। 2003 में विवेक ओबरॉय ने मीडिया को बताया कि वो ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं। इस वजह से सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की।
सलमान खान को जेल या बेल ? काला हिरण शिकार मामले में फैसला आज