मुंबई। बॉलीवुड की बेहद हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु का 7 जनवरी को 39वां बर्थडे था। बिपाशा ने अपना ये बर्थडे अपन पति करण सिंह ग्रोवर और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया।
बिपाशा ने अपनी बर्थडे पार्टी का थीम ब्लैक रखा था, इसीलिए पार्टी में शिरकत करने वाले सारे गेस्ट ब्लैक ऑउटफिट में नजर आए। बिपाशा ने अपना ये बर्थडे जमकर एन्जॉय किया। बिपाशा ने पति कारण के साथ केक कट काटते हुए और लिप लॉक करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
आपको बता दें पार्टी में सोफी चौधरी, मनीष पॉल, डिने पांडे, यास्मीन कराचीवाला, करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर भी नजर आए।